raigarh

NTPC के वादों की तरह उनकी स्मार्ट वॉच भी नकली निकली…. पत्रकारों को भी नहीं बख्श रही कम्पनी…. जन सुनवाई और फ्लाईएश डंपिंग को नहीं छुपा सकते…. कुछ पत्रकार अभी भी करते है अपने शर्तो पर काम….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

News of Mirror

जिला मुख्यालय के पुसौर ब्लाक में कुछ दिन पहले पत्रकारवार्ता का आयोजन पुसौर के एन टी पी सी के द्वारा इस उद्देश्य से किया गया था कि रायगढ़ के मीडिया में इस उद्योग के खिलाफ एक भी गलत खबर ना प्रकाशित करें लेकिन जितनी उम्मीद थी उससे कई गुना भीड़ पत्रकार बनके वहा पहुच गई थी जी जिसके कारण इस उद्योग ने घटिया क्वालिटी की स्मार्टवॉच को वितरण करना पड़ा। सूत्रों की माने तो एन टी पी सी का विस्तार होने वाला है जिससे पहले ही पत्रकारों को लुभाने के दौर शुरू हो गया है।

और इस इस कम्पनी के द्वारा जगह जगह पर फ्लाईएश फेका जा रहा है जिसे छुपाना भी एक उद्देश्य है।सूत्रों की माने तो पत्रकारों को स्मार्टवॉच मिला था कुछ स्मार्टवॉच तो बन्द होने की सूचना भी है कही ऐसा तो नही की जिस कम्पनी के स्मार्टवॉच का वितरण किया गया है वह नकली कंपनी है।इस उद्योग के PRO ने अपने चहेते पत्रकारों को ही बुलाया था, लेकिन इस जगह पर उम्मीद से ज्यादा पत्रकारों को देखकर उनके होश उड़ गए। वही ज्यादा पत्रकारों को देख यहाँ के PRO और पत्रकार में विवाद की स्थिति भी देखी गई।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!