WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रचार का आगाज, शक्ति अग्रवाल के समर्थन हेतु मैदान में उतरे पदाधिकारी …..

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के रायगढ़ इकाई के प्रदेश मंत्री पद हेतु चुनाव लड़ रहे ’शक्ति अग्रवाल’ के समर्थन में जोरदार चुनाव प्रचार का आगाज किया गया। व्यापारी एकता पैनल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रचार अभियान की शुरुआत स्थानीय ’गोगा मंदिर’ में विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई, जहां गोगा बाबा का आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर ’प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल (चेंबर), सहित व्यापारी एकता पैनल के प्रमुख पदाधिकारी एवं व्यापारीगण’ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

गोगा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शक्ति अग्रवाल व व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारी गण आदि ने रायगढ़ नगर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उन्हें अपने पूर्व कार्यकाल में व्यवसायिक हितों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी चुनाव में व्यापारी एकता पैनल एवं शक्ति अग्रवाल के समर्थन में अभिमत देने की अपील की। प्रचार अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें व्यापारिक समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं एवं संभावित समाधान पर चर्चा भी की गई।

 

व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प

चुनाव प्रचार के दौरान व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा करना रहा है। उन्होंने व्यापारिक विकास के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों का उल्लेख किया, जिनमें बाजार में व्यापारिक सुरक्षा, सरकारी नीतियों में सुधार के लिए किए गए प्रयास, व्यापारियों के लिए सुविधाओं का विस्तार आदि विषय शामिल थे।

 

इस मौके पर सुशील रामदास व व्यापारी एकता पैनल के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि शक्ति अग्रवाल एक कर्मठ एवं अनुभवी नेता हैं और हमने अपने पूर्व कार्यकाल में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। हमने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का भी कार्य किया, जिसका व्यापारी बंधुओं को लाभ भी मिला।

 

व्यापारी बंधुओं से समर्थन की अपील

शक्ति अग्रवाल एवं उनकी टीम ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों, थोक विक्रेताओं, खुदरा व्यापारियों, उद्योगपतियों और अन्य व्यावसायिक समूहों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में व्यापार को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ’व्यापारी एकता पैनल’ को समर्थन देना आवश्यक है।

 

व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता

व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारियों ने अपने चर्चा में कहा कि हमारे पूर्व कार्यकाल के आधार पर व्यापारी बंधुओं का समर्थन हमें मिलेगा और हम व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए नए कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ’व्यापारिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को कम करना, व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाना, प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करना और व्यापारियों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू करना’ रहेगा।

 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे उनके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने व्यापारियों को भविष्य की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया, जिनमें ’व्यापारी सुरक्षा, व्यापारियों के लिए नई नीतियों का प्रस्ताव, कर राहत, लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में सुधार, ऑनलाइन व्यापार के लिए समर्थन और व्यापारिक विवादों के त्वरित निपटान’ जैसी योजनाएं शामिल हैं।

 

व्यापारियों में उत्साह, चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी’

चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत के साथ ही व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं समूहों ने शक्ति अग्रवाल को अपना समर्थन देने की इच्छा जताई। रायगढ़ के प्रमुख बाजारों में प्रचार अभियान के तहत कई व्यापारी प्रतिष्ठानों में बैठकें की गईं।

 

चुनाव में भारी समर्थन की उम्मीद

शक्ति अग्रवाल के प्रचार अभियान में बढ़ती व्यापारी भागीदारी को देखते हुए व्यापारी एकता पैनल को इस चुनाव में भारी समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रचार अभियान के दौरान व्यापारियों के उत्साह और समर्थन को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि व्यापारी समुदाय शक्ति अग्रवाल के नेतृत्व को पसंद कर रहा है। आगामी दिनों में व्यापारी एकता पैनल द्वारा प्रचार अभियान को और अधिक व्यापक बनाने की योजना है।

 

व्यापारी एकता पैनल ने दिया एकजुटता का संदेश

चुनाव प्रचार के दौरान व्यापारी एकता पैनल के पदाधिकारियों ने श्व्यापारी एकताश् के संदेश को भी प्रमुखता से सामने रखा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब वे संगठित होकर एक मजबूत नेतृत्व को आगे बढ़ाएं। शक्ति अग्रवाल को समर्थन देकर रायगढ़ के व्यापारिक हितों को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है, जिसे पूर्व के कार्यकाल में देखा भी जा चुका है।

 

चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण सदस्यों व पदाधिकारियों की भागीदारी

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, शक्ति अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल (चेंबर), प्रतीक अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, सौरभ अग्रवाल (बट्टीमार), अभिनव अग्रवाल, अशोक जैन, दिलीप अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अशोक मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, आशीष मित्तल, गौरव अग्रवाल समेत कई प्रतिष्ठित व्यापारी गण उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने शक्ति अग्रवाल को समर्थन देने की अपील करते हुए व्यापारियों से सक्रिय भागीदारी की आशा जताई।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!