Uncategorized

वार्ड नंबर 19 की राशन दुकान को वार्ड में ही खोला जाए–शालू अग्रवाल

साकेत पाण्डेय.... 7869475276....

News of Mirror

वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्षद पद हेतु प्रत्याशी रही शालू अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी करके रायगढ़ खाद्य विभाग से मांग की है कि वार्ड नंबर 19 की राशन दुकान को वार्ड क्षेत्र में ही खोला जाए,वर्तमान में राशन दुकान मरीन ड्राइव पर है जो वार्ड क्षेत्र से बाहर है जिसके कारण स्थानीय लोगों को राशन संबंधित कार्य के लिए दूर जाना पड़ता है

शालू अग्रवाल ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि वार्ड वासियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उक्त दुकान को वार्ड में खोला जाए जिसे सभी हित ग्राहियों की उचित और सरलता से लाभ मिल सके।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!