Uncategorized

अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: MJ क्रिकेट अकादमी ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया….

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

News of Mirror

अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट: MJ क्रिकेट अकादमी ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया

गुरुकुल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-14 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए अहम मुकाबले में MJ क्रिकेट अकादमी और घरघोड़ा क्रिकेट अकादमी आमने-सामने रहीं। मैच में घरघोड़ा क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए MJ क्रिकेट अकादमी की टीम 27.3 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। MJ की ओर से अनुप चौबे (कप्तान) ने शानदार और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में 89 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा शौर्य जैसवाल ने 22 रन, आयुष ने 19 रन तथा प्रियांशु पांडेय ने 14 रन का योगदान दिया।

घरघोड़ा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में

चेतन्य निषाद ने 5.3 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट,

हर्ष चौबे ने 6 ओवर में 55 रन देकर 3 विकेट लिए।

इसके अलावा अर्पित शर्मा को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरघोड़ा क्रिकेट अकादमी की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल किया। टीम की ओर से विराट जैसवाल ने 24 गेंदों में 31 रन, जबकि अर्पित शर्मा ने 15 रन का योगदान दिया।

MJ क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में

शौर्य एस. गुप्ता ने 5 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट,

आदित्य कुमार मिश्रा ने 5 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट,

प्रियांशु पांडेय ने 2 विकेट,

जबकि अनुप चौबे और शौर्य जैसवाल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए अनुप चौबे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 89 रन (66 गेंद) बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट भी अपने नाम किया।

इस जीत के साथ MJ क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!