नृत्य कला संस्था का प्रयास शानदार रहता है – जीवर्धन चौहान… एक दिन पूरे देश में अपनी कला की छाप छोड़ेंगे रायगढ़ के कलाकार: महावीर अग्रवाल
साकेत पाण्डेय..... 7869475276....


। नृत्य कला संस्था ने 4 मई को स्थानीय आदर्श बाल मंदिर स्कूल में वर्ल्ड डांस डे सेलिब्रेशन का आयोजन कर नृत्य कलाकारों को मंच प्रदान किया। इस आयोजन में सैकड़ों दर्शकों ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियों का लुफ्त उठाया। जिले भर के नर्तकों ने एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति देते हुए समां बांधा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने की। अतिथियों ने नृत्य के देवता भगवान श्री नटराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में महापौर जीवर्धन चौहान ने नृत्य कला संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था आए दिन डांस कलाकारों मंच देती रहती है। इनका यह प्रयास तारीफ-ए-काबिल है। यहाँ की सामूहिक और आधुनिक डांस की इतनी भी तारीफ की जाय कम है। समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने कहा कि मैं प्रारंभ से ही इस संस्था से जुड़ा हूं और हर कार्यक्रम में शामिल होते आया हूं। इस संस्था की जितनी तारीफ की जाए, कम है। उन्होंने नृत्य कलाकारों व उनकी प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा है कि हमारा रायगढ़ शहर कला व संस्कार धानी के नाम से पूरे देश में विख्यात है। यहां के रग-रग में कला बहती है। उन्होंने आशा जताई कि यहां के कलाकार आगे चलकर बालीवुड के साथ पूरे देश में अपनी कला की छाप छोड़ेंगे। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों व कलाकारों को शुभकामना व बधाई दी।













