WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarhधार्मिक

श्याम मंडल का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव समाज सेवी बजरंग लेंन्धरा और विवादित जमीन कारोबारी अनिल केडिया के मध्य

पाँच पदाधिकारी सहित 10 कार्यकारिणी सदस्यों का होगा 13 अगस्त को चुनाव

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

  • साकेत पाण्डेय….. 7869475276

रायगढ़ 10 अगस्त :

श्याम मण्डल एक प्रख्यात संगठन है इसमें चुनाव लड़ने वाले का समूचा बैक ग्राउंड खंगालना चाहिए.. हालांकि भारत में कोई भी चुनाव लड़ सकता है रोक नहीं है पर एक तरफ समाज सेवी बजरंग लेंधरा है जो की समाज सेवा के लिए श्याम बाबा की हमेशा सेवा करना कीर्तन भजन कराना.. लायंस क्लब जैसे संस्था का अध्यक्ष रहना.. गौ सेवा…. गरीबो जरूरतमंदो की मदद करना…अग्रसेन समारोह में भी इनकी महती भूमिका रहती है… ऐसे शख्स के समक्ष अनिल केडिया है जो एक जमीन कारोबारी है सभी तरफ से विवादों से हमेशा घिरे रहे है.. हाल ही में ये पुलिस से भी बचते रहे… मीडिया में इनके कारनामें हमेशा सुर्खियों में रहते है… कही  ही जमीन अतिक्रमण का मामला हो अनिल केडिया का नाम शामिल रहता है….ऐसे में श्याम मण्डल जैसे धार्मिक और प्रख्यात संस्था का चुनाव वाकई दिलचस्प होगा…

नगर की धार्मिक संस्था श्री श्याम मंडल कि 2024-25 की प्रबंधन समिति का चुनाव आगामी 13 अगस्त को होगा। इस हेतु निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष बेरीवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ,अग्रोहाधाम के अध्यक्ष सुशील मित्तल को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगानिया,ऐश अग्रवाल,आर्यन अग्रवाल उप निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। यह पांच सदस्यीय निर्वाचन मंडल श्री श्याम मंडल का चुनाव पूरे नियम एवं पारदर्शिता के साथ कर रहा है। चुनाव पूरी कानूनी प्रक्रिया के साथ संपन्न हो रहा है इसके लिए विधिवत दावा आपत्ति,नामांकन फार्म का वितरण,नामांकन जमा,नाम वापसी आदि सभी प्रकार की प्रक्रिया की गई।

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुशील मित्तल ने बताया कि शनिवार को भरे गए नामांकन का नाम वापसी के पश्चात 29 चुनावी प्रत्याशी मैदान में है। जिनमे अध्यक्ष पद के लिए अनिल केडिया और बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा),उपाध्यक्ष पद में ओमप्रकाश अग्रवाल और कैलाश चंद्र बेरीवाल,सचिव पद में सुनील अग्रवाल (सी.ए.) और आनंद गर्ग,कोषाध्यक्ष में दीपक मित्तल (गोलू) और सुनील बंसल,सह सचिव विजय बंसल और संजय अग्रवाल के नाम शेष बचें। वही कार्यकरणी के 10 पदों के लिए 20 नामांकन भरे गए थे जिसमें से एक नाम वापसी पश्चात 19 नाम शेष है।इन बचे हुए शेष नामों की निर्वाचन मंडल द्वारा अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन कर दी गयी। इन सभी 29 प्रत्याशियों के मध्य 13 अगस्त को चुनाव होगा।

उप निर्वाचन अधिकारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि श्याम मंडल में 5 पदाधिकारी एवं 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव 13 अगस्त मंगलवार को श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल पर संपन्न होगा। जिसके लिए निर्वाचन मंडल तैयारी में लगा है। 13 अगस्त को ही शाम तक मतों की गिनती के पश्चात निर्वाचन मंडल द्वारा श्याम मंडल की निर्वाचित नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जावेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने श्याम मंडल के सभी सदस्य/ मतदाता को अधिक से अधिक चुनाव में शामिल होकर मतदान करने के लिए कहा है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!