raigarh

प्रसिद्ध समाज सेवी, उद्योगपति सुनील रामदास के मार्ग निर्देशन में हेल्पिंग हैंड्स क्लब का 30 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन SKA स्टील और SKA इस्पात रायपुर में…..

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

News of Mirror

हेल्पिंग हैंड्स क्लब का रक्तदान महाकुंभ मेला लागतार जारी है इस महीने लग भग 30 कैम्प इनके द्वारा आयोजित होने है पूरे प्रदेश में इसी कड़ी में SKA ग्रुप एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 16 सितंबर को SKA स्टील में एवं 17 सितंबर को SKA इस्पात रायपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं, इस आयोजन में ब्लड संग्रहण के लिए एम्स हॉस्पिटल रायपुर की ब्लड बैंक टीम उपस्थित रहेंगी जहा से मुफ्त में मरीजों को ब्लड मिलेगा, रायगढ़ जिला के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति सुनील रामदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह दोनो कैम्प रायपुर के प्लांट में आयोजित होने जा रहा है जिसमे रायपुर के एडिशनल एसपी, सीएसपी सही अन्य अधिकारी एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब के संरक्षक अध्यक्ष सामिल होंगे।

  • इसके साथ ही साथ हेल्पिंग हैंड्स और भी अन्य सहयोगी संस्थाओं एवं सहयोगियों के माध्यम से लगातार रक्तदान शिविर करने जा रही है जो लगातार 30 दिनों तक चलेगी जिनमें विभिन्न जगह रक्तदान शिविर होने जा रहा है यह सभी शिविर एम्स, मेकहारा , डीकेएस जैसे सरकारी अस्पताल के साथ किया जा रहा है।आगामी कुछ महीनो में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही हैं जो की छत्तीसगढ़ में एक इतिहास रचने जाएगा। जिसके लिए तैयारियां अभी से प्रारम्भ की जा चुकी है। हेल्पिंग हैंड्स क्लब निरंतर समाजसेवा में स्वास्थ , शिक्षा एवं पर्यावरण में अग्रणी रह कर निरंतर बड़े आयोजन और नेक कार्य कर रही है जिसकी प्रशंसा चहूं और देखने को मिलती है।

News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!