WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

कांग्रेस के पक्ष में मतदान वोटो की बर्बादी:- ओपी चौधरी……एक चाय वाला प्रधान मंत्री दूसरा रायगढ़ का महापौर प्रत्याशी जीवर्धन :- विजय शर्मा……कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने क्षेत्रों के पार्षदों को जिताए:- अनुराग सिंहदेव…….जनता के मध्य जाकर भाजपा की उपलब्धि बताए:- विजय अग्रवाल…कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता हुए रिचार्ज…..

साकेत पाण्डेय...... 7869475276.....

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

 

रायगढ़ :- नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि स्तरीय चुनाव के मध्य भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव जिला ध्यक्ष अरुण धर दीवान सहित पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकताओं को रिचार्ज किया वही कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। कार्यकताओं के अंदर जोश उमंग भरने भाजपा नेताओं की योजना आगामी चुनाव के दौरान मिल का पत्थर साबित होगी। कार्यकर्ताओं से भरे खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मुकेश जैन ने ओज पूर्ण मंच संचालन करते हुए कार्यकताओं के जरिए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत की रश्म निभाई

मंचस्थ अतिथियों ने आयोजन की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित के जरिए की । वही युवा भाजपा नेता सुमीत शर्मा ने संघ गीत गाकर नई परम्परा की शुरुआत की। वार्ड प्रभारियों द्वारा

मंचस्थ अतिथियों का भावभीना स्वागत किया गया । 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान मंच में मौजूद अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यकता सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने एक स्वर से कहा विधान सभा एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकताओं ने पसीना बहाया यही वजह है कि विपक्ष में बैठी भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया।अब नगरीय निकाय चुनाव में भी देवतुल्य कार्यकर्ता पार्टी के लिए पसीना बहा रहे। पार्षदों के स्वागत के पश्चात जोगी के सांसद प्रतिनिधि रहे कांग्रेसियों ने मंच पर विधिवत भाजपा प्रवेश किया। कार्यकताओं को संबोधन की कड़ी में जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा 29 सालो से सेवा करने वाला जमीनी कार्यकर्ता शीर्ष पद पर कैसे पहुंच सकता है जीवर्धन के चयन से यह सबने देखा ।यह सब भाजपा में संभव है। कांग्रेस अभी तक परिवार वाद से नहीं उबर पाई। दीवान ने नगर निगम को कांग्रेस मुक्त कराने की अपील करते हुए कहा 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए पार्षद से लेकर पालियामेंट तक भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प सभी कार्यकताओं को लेना है ।। हमारी पहचान हमारा निशान कमल निशान का नारा भी लगाया गया। सभी वार्डो के पार्षदों सहित महापौर प्रत्याशी की जीत के लिए सभी कार्यकताओं को एक जुट होकर मेहनत से काम करना है ।इसके बाद मंचस्थ अतिथियों द्वारा कांग्रेस पर 22 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी किया गया इस संबंध में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने लाडले विधायक वित्त मंत्री ओपी एवं संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा आठ दिनों बाद मतदान होगा सार्वजनिक जगहों पर राजनीति चर्चा के दौरान कार्यकर्ता आम जनता को यह बताए कि कांग्रेस को सबक क्यों सीखाना चाहिए। कांग्रेस ने सत्ता पाकर कैसे बंदरबाट कर आम जनता का नुकसान किया। मोदी जी द्वारा भेजी गई 139 करोड़ की अमृत जल मिशन योजना कांग्रेस के कमीशनखोरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कार्यकताओं के सामने 22 आरोपो को बिंदुवार रखा। महापौर सभापति की गुटीय लड़ाई से शहर विकास प्रभावित होने का दावा भी किया।

संभाग प्रभारी एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कार्यकताओं में जोश उमंग भरा। अनुराग ने कहा ओपी चौधरी के विकास के विजन को समझते हुए भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो समिति संसाधनों से जीवन चलाते हुए 29 सालो से पार्टी की सेवा करता रहा। अपने अपने क्षेत्र के 46 पार्षदों को जिताने की अपील करते हुए अनुराग सिंहदेव ने कहा सभी कार्यकर्ता एक जुट हो जाए ताकि अपने अपने क्षेत्र के पार्षद एवं महापौर को भारी मतों से जितवा सके। पूरे देश में रायगढ़ की चर्चा का जिक्र करते हुए कहा एक चाय वाला प्रधान मंत्री है और अब रायगढ़ का दूसरा चाय वाला महापौर बनेगा। साल भर में मोदी की सभी गारंटी पूरा करने के लिए विष्णु साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी की सराहना करते हुए कहा हर वार्ड के विकास हेतु पचास लाख देने का जज्बा विधायक ओपी चौधरी में है। रायगढ़ वासियों के लिए इस समय को स्वर्णिम बताते हुए अनुराग ने कहा जीवर्धन के रूप में महापौर की जीत से रायगढ़ में ऐतिहासिक विकास काम होंगे । कार्यकर्ता आज यहां से संकल्प करके जनता के पास जाए और पार्षद और महापौर की जीत के लिए जुट जाए। ओपी चौधरी ने

भारत माता छग महतारी बुढ़ी मैया का जयकारा लगाते हुए कार्यकताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के दौरान कार्यकर्ताओं सहित विजय भैया के संघर्ष का स्मरण कराते हुए कहा कार्यकताओं के त्याग तपस्या की वजह से प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार आई है और एक बार फिर देव तुल्य कार्यकताओं की मेहनत से नगरीय निकाय त्रि स्तरीय चुनाव में भाजपा काबिज होगी । महापौर प्रत्याशी हेतु जीवर्धन के चुने जाने कर हर जमीनी कार्यकर्ता गौरांवित महसूस कर रहा ।जीवर्धन के चयन से पार्टी के कार्यकताओं को विश्वास हो गया कि पार्टी सच्चे ईमानदार जमीनी कार्यकर्ता को ऐसा मुकाम दे सकती है। एक साल पहले भूपेश सरकार के खिलाफ संघर्ष का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा कांग्रेस का अत्याचार माफियाराज सर चढ़ कर बोल रहा था ऐसे में सभी ने बिगुल फूंका और एक बड़ा जनादेश मिला। सरकार बनते ही प्रदेश स्तर पर किए गए कामों का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा 13 दिसंबर में सरकार काबिज होते ही 12 लाख किसानों में खाते में 3716 करोड़ बकाया बोनस की राशि हस्तांतरित कर सरकार ने पहला वादा पूरा किया। 24 लाख 72 हजार किसानों को एक मुश्त धान खरीदी के लिए 13320 करोड़ का भुगतान किया गया। अंतर की राशि सहित अधिक मूल्य में धान खरीदी के लिए करीब तीनों राशि मिलाकर एक साल में 49 हजार करोड़ का भुगतान किया गया। केंद्र द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि का लगभग पांच हजार करोड़ भुगतान करने में भूपेश सरकार एक साल लगाती थी। लेकिन अंतर की राशि का भाजपा ने एक मुश्त भुगतान किया और 13 हजार करोड़ की अंतर राशि भुगतान हेतु तैयार है।

राम लाला योजना दर्शन योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों से राम भक्तों को निःशुल्क राम लला के दर्शन करा कर भाजपा ने अपना तीसरा बड़ा वादा पूरा किया। विष्णु देव साय सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में प्रदेश वासियों के लिए भव्य व्यवस्था की गई है।मोर अधिकार मोर आवास के लिए चलाए गए प्रदेश स्तरीय आंदोलन का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा गरीबों के आवास हक के लिए हमने लठिया खाई और जेल भी गए लेकिन सत्ता आते ही 18 लाख गरीबों के लिए मकान

9.32 लाख हजार करोड़ राशि स्वीकृत कर भाजपा ने अपना चौथा बड़ा वादा निभाया। दूसरे चरण में शहरी क्षेत्रों में निवास रात गरीबों को भी आवास का लाभ मिलेगा।महतारी वंदन योजना को देश की सबसे बड़ी योजना बताते हुए 70 लाख दीदी बहनों माताओं को हर माह 655 करोड़ का भुगतान किए जाने की बात कही। दिन रात जागता हूं ताकि माताओं के सम्मान की राशि सही समय पर दे सकू।

आज ही किश्त की राशि के अंतरण की जानकारी दी। बजट में छूट का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 12 लाख की आय में 10 लाख बतौर टैक्स वसूले जाते थे लेकिन मोदी सरकार ने 12 लाख की आय को कर मुक्त कर मध्यम वर्गीय जनता के हित में सबसे बड़ा फैसला लिया। इस छूट का लाभ वेतनभोगी कर्मचारी सहित लघु व्यापारियों सहित माध्यम वर्गीय जनता को हुआ है। रायगढ़ में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए ओपी ने कहा 33 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर देश का सबसे बेहतर सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेडी साबित होगी।पहले बजट में प्रदेश के 22 स्थानों में नालंदा का निर्माण 12 करोड़ और 8 करोड़ की लागत से किया जा रहा 33 करोड़ का नालंदा बनाने के लिए वित्त मंत्री ने राज्य के खजाने को नहीं छुआ वल्कि एस ई सी एल के सी एस आर मद से यह राशि ली गई। 80 करोड़ के प्रोजेक्ट इसी सी इस आर मद से होंगे।0ऑक्सी जोन

नहर पुल पुलिया सड़क का जाल

बिछाया जा रहा है।गीत संगीत एवं शास्त्रीय कला एवं चक्रधर समारोह की गरिमा को सहेजने हेतु संगीत महाविद्यालय बनाया जा रहा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा वे जीवर्धन की दुकान में रुक कर चाय पीते हुए आए है। चाय वाले की चर्चा देश दुनिया में हो रही। दो चाय वालो का ही जिक्र है एक प्रधान मंत्री मोदी दूसरा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन । तीन दशक तक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले जीवर्धन को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया कि भाजपा में परिवार वाद की जगह नहीं बल्कि ईमानदारी से सेवा करने वाले ही इस ऊंचाई तक पहुंचने के हकदार है। हर कार्यकर्ता को जीवर्धन से सिख लेने की सलाह देते हुए विजय शर्मा ने कहा हमारे जैसे कार्यकर्ता आज आपके सामने खड़े है जबकि हमने जीवन में इस मुकाम के लिए नहीं सोचा था। ओपी के बेहतर वित्त प्रबंधन की सराहना करते हुए केबिनेट की बैठक का जिक्र करते हुए कहा किसी भी जन हित के फैसले के लिए विष्णु साय सरकार सबसे पहले वित्त मंत्री की ओर देखती है और उनकी सहमति तत्काल मिले जाती है। बतौर वित्त मंत्री ओपी के रहते हुए प्रदेश में विकास कार्यों की कमी नहीं होगी और प्रदेश नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपना अनुभव साझा किया । उसने कहा पार्टी गरीब एवं जमीनी कार्यकर्ता को किस तरह महत्व देती है स्वयं को इसका उदाहरण बताया। सभी पार्षद प्रत्याशियों एवं कार्यकताओं से अपील करते हुए कहा यह समय निगम को कांग्रेस मुक्त कर एक साफ सुथरी सरकार बनाना है ताकि विकास दूत ओपी चौधरी की की विकास की राजनीति को ईमानदारी से एक दिशा दे सके। उन्होंने कहा ओपी जी विकास के काम करते रहे मै गरीबों की समस्याओं को दूर करता रहूंगा ।जीवर्धन ने बतौर कार्यकता अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा सिंहदेव जी के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मैं भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद के दायित्व पर था।29 सालो से धैर्य और संयम की भावना से काम करते हुए अथक परिश्रम किया नतीजा आपके सामने है।

 

*भाजपा के लिए जीत का शगुन बने प्रत्याशियों का किया गया सम्मान*

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंडा चौहान की धर्म पत्नी सुजाता चौहान जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से निर्विरोध निर्वाचित हुई है वही वार्ड नंबर 18 से पूनम पटेल सोलंकी और वार्ड नंबर 45 से नारायण पटेल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए इन सभी प्रत्याशियों का मंच में अतिथियों द्वारा भावभीना सम्मान किया गया ।

 

 

*ओपी के संबोधन में खास बाते…*

👉पांच सालो तक हर हफ्ते नए विकास कार्य की घोषणा या लोकार्पण हेतु भूमि पूजन

👉 हम अपने भविष्य के निर्माता स्वय है जनता अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच समझकर वोट करे

👉 लोगों का मानना केवल विकास से वोट नहीं मिलता लेकिन जनता का स्पोर्ट मेरी राजनैतिक पूंजी

👉विकास की राजनीति के लिए तन मन धन सब कुछ अर्पण कर दूंगा

👉जनता के जीवन में बदलाव करने हेतु कलेक्ट्री छोड़ राजनीति में आया

👉 मेरे विकास कार्यों का मूल्यांकन स्वयं जनता करेगी

👉टांग खींचने शिकवा शिकायत की राजनीति से विकास की राजनीति प्रभावित हुई

👉 रायगढ़ की जनता से मिली 64400 वोटो की जीत का कर्ज

चुकाऊंगा।

👉 वोटो की राजनीति करने वालों के लिए हार जीत के मायने होंगे लेकिन मेरे लिए विकास की राजनीति मायने रखती है।

👉विकास की राजनीति के ईमानदार प्रयासों के लिए जीवर्धन सच्चा साथी साबित होगा क्योंकि 29 सालो से उसने ईमानदारी का जीवन जीया है।

👉 अभावों से भरा जीवर्धन का जीवन देख आंखों में आंसू आ जाएंगे।

👉 29 सालो से चाय बेचने वाला पार्टी की सेवा कर अपना मकान नहीं बना पाया

👉महिला सशक्ति करण की मिशाल जीवर्धन की चार बेटियां है।

👉मंत्री उमेश विधायक प्रकाश महापौर जानकी सभापति जयंत सभी कांग्रेस से रहे लेकिन गिनाने के लिए विकास के पांच काम नहीं

👉पांच सालो में कुछ नहीं किया किस मुंह से वोट मांग रही कांग्रेस ।

👉शहर सरकार बनते ही 48 वार्डो में हर वार्ड को 50 लाख के विकास कार्य का ईनाम

👉कांग्रेस में भगदड़ मची।जनता से वोट खराब नहीं करने की अपील

👉जीवर्धन ईमानदारी का प्रतीक है ।इसकी ईमानदारी विकास की राजनीति की मजबूत बुनियाद बनेगी।

 

 

*बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए ओपी चौधरी की जमकर सराहना*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश की सभी बड़ी योजनाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए ओपी चौधरी की जमकर सराहना की और कहा जैसे उद्धव गोपियों को कृष्ण के बारे में नहीं समझा पाए उसी तरह उनकी कुशलता के बारे में समझा पाना कठिन है। ओपी का बेहतर वित्तीय प्रबंधन देश दुनिया के लिए मिशाल बन रहा है।

 

 

*लाल आतंक पर गृह मंत्री ने विजय पाई*

अनुराग सिंहदेव ने कहा छग की भूमि अब लाल नहीं होगी क्योंकि विजय शर्मा के कार्यकाल में सबसे अधिक नक्सली मरे है। प्रदेश लाल आतंक से मुक्त होने की राह पर है। भयमुक्त वातावरण से अब देश भर से इनवेस्मेंट भी आ रहा है इससे रोजगार के अवसर के साथ राज्य का खजाना भरेगा और विकास कार्यों में गति आएगी। भूपेश ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्ट प्रदेश बना दिया लेकिन विष्णु साय सरकार के दौरान प्रदेश इस छवि से उबर रहा है।

 

 

*पूर्व विधायक विजय ने प्रकाश नायक पर निशाना साधा*

 

पूर्व विधायक विजय ने प्रकाश नायक पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस की सत्ता के दौरान कांग्रेसी सरपंचों को अपने गांव में विकास कार्यों हेतु 15% कमीशन देना पड़ता था । कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए। विजय अग्रवाल ने कहा अब ओपी के विकास यात्रा को ईमानदार कोशिश की जरूरत है जो जीवर्धन के जितने से पूरी ही सकती है।

*अजीत जोगी के सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व कांग्रेस सचिव ने किया भाजपा प्रवेश*

 

वार्ड नंबर 40 निवासी लोकसभा सांसद रहे अजीत जोगी के सांसद प्रतिनिधि पैकराम साहू, जितेश कुमार अग्रवाल,पूर्व कांग्रेस सचिव

लक्ष्मी देवी राजपूत ने कांग्रेस छोड़ कर मंच पर भगवा पहनकर भाजपा प्रवेश किया।

 

*भाजपा कार्यकर्ता का जोश निगम चुनाव में इतिहास रचेगा*

विधान सभा के बाद लोक सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश में है नगरीय चुनाव में इनके जोश को बनाए रखने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा वित्त मंत्री ओपी चौधरी संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव आज देव तुल्य कार्यकताओं के मध्य पहुंचे और उनके जोश की सराहना करते हुए कहा भाजपा की जीत कार्यकताओं के परिश्रम की जीत है। जैसे विधान सभा ओर लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता उत्साह उमंग से जीत मिली उसी तरह नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता एक जुट होकर अपने अपने क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करे।

 

*जब मंचस्थ अतिथियों ने किया पार्षद प्रत्याशियों का स्वागत*

 

कार्यकताओं के स्वागत से अभिभूत ओपी चौधरी ने पार्षदों द्वारा किए जाने वाले स्वागत की जगह अतिथियों द्वारा पार्षदों के स्वागत का सुझाव दिया इस पर सभी पार्षद अभिभूत हो उठे। नेताओं द्वारा कार्यकताओं के इस सम्मान की परिपाटी से उपस्थित लोगों में उत्साह उमंग जोश आ गया।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!