Uncategorized
देखिए एक्सक्लूजीव वीडियो :::: बूढ़ी माई मंदिर ट्रस्ट की जमीन पर अतिक्रमण का वीडियो…. शासन प्रशासन सभी मौन….. ट्रस्ट वालों को भी पता नहीं है किस रसूखदार नें यहाँ पर किया है कब्ज़ा…. या फिर जानकर भी बन रहे अंजान….. प्रशासन तो पहले ही इनके सामने नत मस्तक है….
साकेत पाण्डेय... 7869475276....


माई मंदिर ट्रस्ट के जमीन का सीमांकन तो हो नहीं पा रहा है दूसरे तरफ इतने आपाधापी मे भी अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे है। सूत्रो से मिलीं जानकारी के अनुसार प्रणामी मंदिर से ठीक लगकर अघरिया सदन के ठीक सामनें कोई अवैध निर्माण कर रहा है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय नें मोबाईल पर जानकारी देते हुए बताया कि कोई यहाँ
पर अवैध निर्माण जोरो से कर रहा है वो भी पता लगाने की कोशिश किये पर इस बात की जानकारी नहीं हो पाई। एक तरफ बूढ़ी माई मंदिर ट्रस्ट की जमीन का सीमांकन नहीं हो पा रहा है वही इसी जमीन पर कोई द्रुत गति से निर्माण कार्य करवा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय नें इसकी शिकायत की है अब देखना है कहा पर कार्य अटकता है।







