raigarh

अभिलाष कछवाहा ने महापौर पद के लिए पेश की अपनी सशक्त दावेदारी….

साकेत पाण्डेय..... 7869475276....

News of Mirror

आगामी महापौर चुनाव को लेकर भाजपा में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, रायगढ़ नगर से युवा, साफ छवि और हर वर्ग में पकड़ रखने वाले अभिलाष कुमार कछवाहा ने भी महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।पार्टी के प्रति समर्पण और गुटीय राजनीति से दूर रहने वाले अभिलाष को भाजपा का मजबूत चेहरा माना जा रहा है।

राजनैतिक सफर और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
अभिलाष कछवाहा ने 2013 से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद रायगढ़ शहर के सैकड़ों युवाओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया।2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी टीम के साथ पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 में सारंगढ़ नगरी निकाय उपचुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग की बाहुल्यता को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे उन्होंने सफलता पूर्वक निभाया। 2017 में वे भाजयुमो नगर मंडल कार्यसमिति के सदस्य बने और 2020 से भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी के हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। 2023 विधानसभा चुनाव में शक्तिकेंद्र संयोजक के रूप में उनके नेतृत्व में उनके क्षेत्र ने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी हित में कार्य करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभिलाष वर्तमान में भाजयुमो रायगढ़ नगर उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहें हैं।

सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में योगदान
अभिलाष कछवाहा न केवल राजनीति में बल्कि सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती सेवा प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और सेवा भारती के सदस्य के रूप में संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी कर रहे हैं। संजय कॉम्प्लेक्स सब्जी मंडी के सचिव के रूप में उन्होंने व्यापारियों और विक्रेताओं के हित में कई समस्याओं का समाधान किया है। साथ ही, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ इकाई के महामंत्री के रूप में वे शहर के व्यापारियों के हित में लगातार कार्यरत हैं और कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के भी सक्रिय सदस्य हैं।

जातीय समीकरणों में मजबूत पकड़
कछवाहा अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और रायगढ़ जिले में कछवाहा खटीक समाज के प्रमुख हैं। उनकी यह पृष्ठभूमि उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत आधार प्रदान करती है। गुटीय राजनीति से दूर रहने वाले अभिलाष पार्टी के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी साफ छवि, समर्पण और हर वर्ग में पकड़ उन्हें महापौर पद के लिए एक उपयुक्त उम्मीदवार बनाते हैं। भाजपा की युवा शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिलाष कछवाहा अपने संगठनात्मक कौशल, जनता से जुड़ाव और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से रायगढ़ महापौर पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!