raigarh

सरिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी किशन अग्रवाल जी का स्वर्गवास…..आज शाम 4:00 बजे सरिया निवास से निकलेंगी अंतिम यात्रा…..

साकेत पाण्डेय..... 7869475276.....

News of Mirror

: सरिया और रायगढ़ अंचल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और गौ सेवक किशन अग्रवाल जी का आज सुबह 7 बजे रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। किशन अग्रवाल जी बहुत सी सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े थे एवं लगातार समाज सेवा के कार्य करते रहते थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र दिलीप अग्रवाल,भरत अग्रवाल व कमल अग्रवाल (रायगढ़ इस्पात) और तीन पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे सरिया उनके गृह ग्राम से निकाली जावेगी सरिया मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। किशन अग्रवाल जी के निधन से सरिया अंचल के साथ-साथ रायगढ़ अग्रसमाज में शोक व्याप्त है।

 


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!