WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
raigarh

निस्वार्थ सेवा का पर्याय बन चुकी श्री श्याम रसोई का दूसरा स्थापना दिवस…गाँधी गंज प्रांगण में 1 जनवरी को भंडारा एवं कीर्तन का आयोजन….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276...

WhatsApp Image 2026-01-07 at 3.07.06 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow
News of Mirror

 

रायगढ़ 30 दिसंबर : नगर ही नहीं प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए प्रसिद्ध संस्था श्री श्याम रसोई 1 जनवरी को अपने सफल 2 वर्ष पूर्ण कर रही है। रसोई में प्रतिदिन दोपहर में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है और यह कार्य लगातार 2 वर्षों से प्रतिदिन चल रहा है। बाबा श्याम की प्रेरणा से युवा श्याम भक्तों ने 1 जनवरी 2023 को जरूरतमंद को प्रतिदिन भोजन मिले इस उद्देश्य से रसोई की स्थापना की थी। पिछले दो वर्षों से यह रसोई लगातार संचालित है होली और दिवाली में भी रसोई में भोजन वितरण किया गया था। इस रसोई का संचालन 101 युवा श्याम भक्तों द्वारा किया जा रहा है। जिसकी चर्चा शहर,प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी है एवं इसकी सभी तरफ बड़ी सराहना होती है। नगर के इन युवाओं की यह सोच और सेवा भावना रायगढ़ की पहचान सेठ किरोड़ीमल की याद दिलाती है। बुधवार 1 जनवरी 2025 को श्री श्याम रसोई को शानदार 2 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।श्री श्याम रसोई अपना दूसरा स्थापना दिवस मना रहा है जिसमें नगर वासियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है साथ ही बाबा श्याम के मीठे-मीठे भजनों का कार्यक्रम होगा। जिसके लिए बाबा श्याम का भव्य दरबार मनाया जा रहा है। बुधवार 1 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे से भंडारा प्रारंभ होगा। श्री श्याम रसोई ने नगर वासियों को अधिक से अधिक इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने की अपील की है।


News of Mirror
WhatsApp Image 2025-08-11 at 1.25.45 PM
previous arrow
next arrow

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!