raigarh

नए साल के उपलक्ष्य पर किरोड़ीमल कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ….क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार 24 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन ये 25वॉ वर्ष….

साकेत पाण्डेय.... 7869475276

News of Mirror

रायगढ़ 30 दिसंबर : नगर में नए साल के उपलक्ष पर जगह-जगह कुछ न कुछ आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली के पीछे किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जो 31 दिसंबर मंगलवार को प्रारंभ होगा और 1 जनवरी बुधवार तक चलेगा। विगत 24 वर्षों से लगातार हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। क्षेत्र वासियों द्वारा इसकी भव्य तैयारियां की जाती है। किरोड़ीमल कॉलोनी में पीपल पेड़ के नीचे स्थित हनुमान मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। क्षेत्र वासियों द्वारा कुछ न कुछ आयोजन यहाँ किया जाता है। 31 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे रामायण पाठ प्रारंभ होगा एवं 1 जनवरी की दोपहर तक चलेगा 24 घंटे के इस रामायण पाठ के लिए भव्य पंडाल एवं तैयारी की गई है। किरोड़ीमल कॉलोनी के निवासियों ने शहर वासियों को इस रामायण पाठ में शामिल होकर पुण्य के भागी बने की अपील की।


News of Mirror

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!