नवापाली विजयपुर बोहारडीपा में अब प्रारम्भ हुआ अतिक्रमण का खेल…. जमीनों की खरीद बिक्री का मामला आया सामने… पूर्व पार्षद इस क्षेत्र के मशहूर जमीन कारोबारी है… कई मर्तबा जमीन कारोबारी का नाम सुर्खियों में रह चुका है….
साकेत पाण्डेय... 7869475276

नवापाली विजयपुर बोहारडीपा में अब प्रारम्भ हुआ अतिक्रमण का खेल….
जमीनों की खरीद बिक्री का मामला आया सामने…
पूर्व पार्षद इस क्षेत्र के मशहूरb जमीन कारोबारी है… कई मर्तबा जमीन कारोबारी का नाम सुर्खियों में रह चुका है
रायगढ़ और उसके आसपास का क्षेत्र भू माफियाओ बिल्डरो कालोनाईजरों के लिए स्वर्ग बन गया है। यहाँ का राजस्व विभाग भी बहुत फ्रेंडली है सभी के साथ आसानी से घुल मिल जाता है. लमींदारहा गोवर्धनपुर अमलीभौना बड़े अतर मुड़ा के बाद अब विजयपुर बोहारडीपा नवापाली में एक पूर्व पार्षद भू माफिया अपने साथियो के साथ मिलकर जमीनों की हेराफेरी में लिप्त है। जिला प्रशासन के आरआई पटवारियों को कैसे हैण्डल करना है इसे भली भांति आता है। इन क्षेत्रो में लगातार सरकारी भूमि आदिवासी भूमि की हेराफेरी में ये पूर्व पार्षद और भू माफिया इन दिनों बेहद व्यस्त है। बीच बीच में कई मामलों में ये पूर्व पार्षद सुर्खियों में रहा चुका है।

यहा जिला प्रशासन को सरकारी भूमि नहीं मिल रही है वही दूसरी ओर ये भू माफिया बड़े आसानी से जमीनों की हेरा फेरी में लिप्त है।













